फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A young man, hurt by his wife's departure to her parents' home, cut off his private parts.

Kushinagar News: पत्नी के मायके जाने से आहत युवक ने काटा प्राइवेट पार्ट

Tue, 12 May 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 12 May 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
A young man, hurt by his wife's departure to her parents' home, cut off his private parts.
खड्डा। हनुमानगंज थाना के छितौनी नगर पंचायत के एक वार्ड में पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने रविवार देर रात खुद का प्राइवेट पार्ट काट लिया। गंभीर हालत में उसे पहले तुर्कहा सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान वह मेडिकल कॉलेज के वार्ड से बिना बताए भाग गया है। इससे परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

यहां के युवक का अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि युवक शराब का आदी है और उसकी पत्नी उसे शराब पीने से मना करती थी। इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था। करीब डेढ़ महीने पहले विवाद से आजिज आकर पत्नी मायके चली गई थी। इसके बाद से युवक मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था।रविवार देर रात उसने घर में ही धारदार हथियार से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। घटना के बाद वह खून से लथपथ घर में गिरा था। परिजन तत्काल उसे तुर्कहा सीएचसी ले गए। तुर्कहा सीएचसी के डॉक्टर सुशील कुमार ने बताया कि रविवार की रात करीब 11 बजे युवक को अस्पताल लाया गया था। उसने अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। परिजनों के अनुसार, मेडिकल कॉलेज के वार्ड से इलाज के दौरान युवक मौका पाकर भाग निकला। इसके बाद से परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे हैं। थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि ऐसी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed