{"_id":"683df6a40cc8bd7c860c5034","slug":"a-young-man-died-in-dubai-there-was-outcry-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-138659-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दुबई में युवक की मौत, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दुबई में युवक की मौत, मची चीख-पुकार
Tue, 03 Jun 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के गांव रोआरी निवासी एक युवक की दुबई में रविवार को दोपहर में मौत हो गई। वह 23 मई को काम करते समय मकान से नीचे गिर गया था। उनका इलाज एक अस्पताल में चल रहा था। रोआरी निवासी 44 वर्षीय विजय फरवरी माह में दुबई के जबल अली शहर में बतौर इलेक्ट्रीशियन वीजा पर काम के लिए गए थे। परिजनों ने बताया कि वे 23 मई को काम करते समय मकान से नीचे गिर गए थे। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आ गई।
दुबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। रविवार की दोपहर बाद करीब दो बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। देर शाम उनके मौत की जानकारी परिजनों के मोबाइल पर मिली। विजय की मौत की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गया। बेटे की मौत की खबर मिलने पर पिता प्रेमचंद बेसुध हैं।