{"_id":"68697943a20ebf365e08728b","slug":"a-young-man-died-after-coming-in-contact-with-a-high-tension-wire-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-140981-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हाइटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हाइटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत
Sun, 06 Jul 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडीला गांव के थवई टोला में बिजली के हाइटेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बुजुर्ग गांव के शहाबुद्दीन अंसारी (24) शनिवार की शाम को बगल के गांव थवई टोला पर आयोजित एक जलसे में साउंड बजाने गया था। बताया जाता है कि साउंड सिस्टम का तार छत पर फेंक रहा था। इसी बीच कि साउंड का तार बगल से गुजरे हाइटेंशन तार में फंस गया। इसी दौरान बिजली की चपेट में आने से वह झुलस गया।
मौके पर मौजूद लोग युवक को सीएचसी फाजिलनगर ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में चौकी इंचार्ज समउर सर्वेश राय ने बताया कि अभी इस घटना की सूचना उन्हें नहीं मिली है।