{"_id":"699232b35c78ff690c081524","slug":"a-young-man-died-after-being-hit-by-a-high-tension-wire-that-ran-adjacent-to-his-house-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-154820-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: घर से सटकर गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: घर से सटकर गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत
Mon, 16 Feb 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
नृसिंह कुशवाहा (फाइल फोटो)।
नेबुआ नौरंगिया। थाना क्षेत्र के नौरंगिया के छितवनिया टोला बदरी चौराहा गांव में रविवार दोपहर करीब एक बजे छत से गुजरे बिजली के तार की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घर वालों का आरोप है कि बिजली निगम के जेई, एसडीओ से पूर्व में कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
नौरंगिया टोला छितवनिया के नृसिंह कुशवाहा (30) के मकान की छत के छज्जे पर शौचालय बना है। इससे सटकर हाईटेंशन तार गुजरा है। रविवार दोपहर किसी काम से नृसिंह छत पर गए थे और हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों और आसपास के लोगों ने उन्हें नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक नृसिंह की तीन बेटियां कोमल (12), सोनम (10), दिव्या (6) व एक पुत्र प्रीतम (8) है। नृसिंह सेटरिंग का कार्य करता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहायशी मकानों के बेहद करीब से गुजर रही हाईटेंशन लाइन पहले भी खतरे का कारण बनी हुई थी। लोगों ने कई बार विभाग से तार हटाने की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब इस हादसे के बाद लोगों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश है। कोटवा बिजली उपकेंद्र के जेई अजय प्रताप सिंह ने बताया कि पूर्व में शिकायत आई हागी। मेरे कार्यकाल में कोई शिकायत तार हटाने की नहीं आई थी। इसका संज्ञान लेकर तार हटवाने का प्रयास किया जाएगा।