{"_id":"6739065093d2261dbf032d89","slug":"a-young-man-crossing-the-highway-was-hit-by-a-vehicle-died-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-126527-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हाईवे पार कर रहे युवक को वाहन ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हाईवे पार कर रहे युवक को वाहन ने मारी टक्कर, मौत
Sun, 17 Nov 2024 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 17 Nov 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर। फाजिलनगर कस्बे में ओवरब्रिज के पश्चिम दिशा में हाईवे पार करते समय शुक्रवार की देर रात 40 वर्षीय युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर आई पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस छानबीन में जुटी है।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के पटहेरिया निवासी 40 वर्षीय विनोद पांडेय पुत्र रामबृक्ष पांडेय शुक्रवार की शाम किसी कार्य से फाजिलनगर आए थे। काफी देर होने से सवारी की तलाश में ओवरब्रिज के पश्चिमी छोर से लेन क्राॅस कर दूसरी लेन में जा रहे थे। इसी दौरान किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर आई पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक के जेब में मिले आईडी से उसकी पहचान कर परिवार के लोगों को इसकी सूचना दी। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में एसओ पटहेरवा दीपक कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
अगल-बगल लगे सीसीटीवी कैमरों से अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। मामले में परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई। तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।