फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A young man committed suicide by writing 'The End' on Instagram

Kushinagar News: इंस्टाग्राम पर ‘द इंड’ लिख युवक ने कर ली खुदकुशी

Thu, 04 Sep 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 04 Sep 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide by writing 'The End' on Instagram
छितौनी। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के धनीपट्टी गांव के मखनहा टोला निवासी 23 वर्षीय छात्र ने मंगलवार की रात कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। इससे पहले युवक ने अपने इंस्टाग्राम पर द इंड का फोटो पोस्ट किया था। यह देखने के बाद परिवार के सदस्यों को संदेह हुआ तो उसके कमरे पर गए तो कमरा अंदर से बंद था और आवाज देने के बाद भी कोई नहीं बोल रहा था। इसके बाद कमरे का फाटक तोड़े तो पंखे के सहारे फंदे से युवक का शव लटक रहा था। अचानक युवक की ओर से उठाए गए आत्मघाती कदम से घरवाले परेशान हैं, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सका है। मखनहा टोला निवासी अतुल कुमार सिंह इंटर की पढ़ाई पूरा करने के बाद ला करने के लिए तैयारी कर रहा था। सोशल मीडिया पर वह काफी सक्रिय रहता था।
विज्ञापन

रोज की तरह मंगलवार की रात करीब नौ भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। इसके भाई व बहन कुछ देर बाद देखे कि अतुल अपने इंस्टाग्राम आईडी पर द इंड का फोटो पोस्ट किया है। यह देख परिवार के अन्य सदस्यों को जानकारी दी और कमरा खोलने के लिए आवाज देने के लिए। कमरे के अंदर से अतुल का आवाज नहीं आया तो घर वाले कमरे का दरवाजा तोड़ दिए। अंदर उसका शव फंदे से लटकता देख घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

घरवालों के अनुसार अतुल पढ़ने में होनहार था। वह दो भाई और एक बहन में दूसरे नंबर का था। उसका अधिकतर समय पढ़ाई में बीतता था। इसके आत्मघाती कदम उठाने से परिवार के लोग सदमे में हैं। पिता और छोटा भाई गुजरात में रहकर काम करते हैं। घर वालों के अनुसार अधिकांश समय अपने कमरे में रहता था, घर पर मां, बहन और बुजुर्ग दादी घर पर रहती है। हनुमानगंज प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सका है। घरवाले अभी कुछ बता नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed