{"_id":"69a718981e239fa6b30a9d12","slug":"a-young-man-collecting-wood-for-sammat-was-attacked-with-a-rod-his-mother-was-also-beaten-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-155791-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सम्मत के लिए लकड़ी जुटा रहे युवक पर रॉड से हमला, मां को भी पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सम्मत के लिए लकड़ी जुटा रहे युवक पर रॉड से हमला, मां को भी पीटा
Tue, 03 Mar 2026 10:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
कसया। अंबेडकर नगर (भरौली) में सोमवार की रात सम्मत जलाने के लिए लकड़ी इकट्ठा कर रहे युवक पर हमले का मामला सामने आया है। हमले में एक युवक घायल हो गया, जबकि उलाहना देने पहुंची उसकी मां के साथ भी मारपीट का आरोप है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, वार्ड निवासी आदित्य राव अपने साथियों के साथ होली के अवसर पर सम्मत जलाने के लिए मोहल्ले में घर-घर जाकर लकड़ी एकत्र कर रहे थे। इसी दौरान वार्ड के ही तौफीक अंसारी वहां पहुंच गए और किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर तौफीक अंसारी ने लोहे की रॉड से आदित्य पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।
घटना की जानकारी मिलने पर आदित्य की मां आरोपित के घर उलाहना देने पहुंची। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि वहां उन्हें घर के अंदर खींचकर मारपीट की गई, जिससे वह भी घायल हो गईं। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग जुट गए और किसी तरह मामला शांत कराया गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चार लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। इस संबंध में कसया थानाध्यक्ष अभिनव मिश्रा ने बताया कि चार व्यक्तियों को हिरासत में लेकर शांति भंग की कार्रवाई की जा रही है।