{"_id":"6887d1a1d5a3b357d807e55c","slug":"a-womans-body-was-found-in-the-canal-causing-an-outcry-kushinagar-news-c-205-1-ksh1013-142474-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नहर से मिला महिला का शव, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नहर से मिला महिला का शव, मची चीख-पुकार
Tue, 29 Jul 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चाफ रायपट्टी गांव में तीन दिन पहले नहर में डूबी महिला का शव सोमवार को चाफ फाटक पर बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शनिवार को 55 वर्षीय शामतली नहर में डूब गई थीं। घटना के बाद से ही पुलिस, प्रशासन और गोताखोरों की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही थी। नहर की तेज धार और गहराई के चलते तलाश अभियान में लगातार दिक्कतें आ रही थीं। बाद में प्रशासन द्वारा रेगुलेटर से बहाव बंद करवाया गया, जिससे उम्मीद जगी कि शव पानी के बहाव में कहीं फंसा हो सकता है। तीन दिन की लगातार तलाश के बाद सोमवार ग्रामीणों ने महिला का शव चाफ फाटक के पास देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।