फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A woman was raped at gunpoint and pressured to marry.

Kushinagar News: असलहा दिखाकर युवती से किया दुष्कर्म, शादी के लिए बना रहा दबाव

Sun, 01 Feb 2026 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 01 Feb 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
A woman was raped at gunpoint and pressured to marry.
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती के साथ असलहा दिखाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक शादी का दबाव बना रहा है और मना करने पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने के साथ ही पीड़िता व उसके भाई को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।पीड़िता पिछले दो दिनों से थाने के चक्कर लगा रही है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि करीब चार वर्ष पूर्व आरोपी युवक उसके घर आया करता था, जिसे वह अपने भाई का मित्र समझकर आदर करती थी। एक दिन जब उसका भाई स्कूल चला गया और वह अकेली थी, तभी आरोपी युवक घर में घुस आया और असलहा दिखाकर उसे धमकाया। इसके बाद जबरन घर के अंदर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी ने सिर पर कट्टा सटाकर धमकी दी कि यदि घटना की जानकारी किसी को दी तो उसे और उसके भाई को जान से मार देगा। डर से कारण पीड़िता ने लंबे समय तक किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी युवक आए दिन घर में घुसकर परेशान करता रहा। अब शादी का दबाव बना रहा है। मना करने पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने तथा आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने अपनी बहन और बहन के ससुर से पूरी बात बताई, जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़िता की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed