फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A woman riding a scooter while crossing the four-lane cut was hit by a truck, died

Kushinagar News: फोरलेन कट पार कर रही स्कूटी सवार महिला को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

Sat, 11 Nov 2023 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
A woman riding a scooter while crossing the four-lane cut was hit by a truck, died
- दस दिन के अंदर एक ही स्थान पर हुआ दूसरा हादसा
विज्ञापन

- सड़क पार करते समय हुई थी पेट्रोलपंप कर्मचारी की मौत
हाटा। हाटा केन यूनियन तिराहे के पास फोरलेन पर बने कट को पार करते समय ट्रक ने स्कूटी सवार सोनी देवी (35) को टक्कर मार दी। शुक्रवार दोपहर हुए हादसे में सोनी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

हाटा के हनुमान नगर (गोपालपुर बिरैचा) की रहने वाली सोनी देवी स्कूटी लेकर कुछ सामान खरीदने जा रही थीं। केन यूनियन तिराहे के पास हाइवे के उत्तरी छोर से नगर में आने के लिए फोरलेन पार को कर रही थीं। वह जैसे ही सड़क के बीच में पहुंची, उनकी स्कूटी बंद हो गई। उसी समय कसया की ओर से गोरखपुर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सोनी देवी को टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची हाटा कोतवाली पुलिस ने शव और ट्रक को कब्जे में ले लिया। सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि फोरलेन पर बना कट हादसे का बड़ा कारण बन गया है। कुछ दिन पहले इसी स्थान पर हादसे में पेट्रोलपंप कर्मचारी की मौत हो गई थी। इसके बाद भी पुलिस व जिम्मेदार विभाग ने कोई ठोस पहल नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed