{"_id":"68bc8bc6d32ed2129b008b6a","slug":"a-woman-drowned-in-a-pond-she-died-and-started-screaming-kushinagar-news-c-205-1-ksh1013-144875-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पोखरे में डूबी महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पोखरे में डूबी महिला, मौत
Sun, 07 Sep 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
छितौनी। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में नगर पंचायत छितौनी के अम्बेडकरनगर में चीनी मिल के समीप पोखरे में डूबने से एक वृद्ध दिव्यांग महिला की मौत हो गई है, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। नगर पंचायत छितौनी के जानकीनगर निवासी राधिका पत्नी सुग्रीव उम्र 50 वर्ष मानसिक रूप से विक्षिप्त थीं। शनिवार को छितौनी चीनी मिल के समीप पोखरे में एक बुजुर्ग महिला का शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। हनुमानगंज प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन