फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A truck collided with a scooter, injuring three people, including two children.

Kushinagar News: ट्रक ने स्कूटी में मारी टक्कर, दो मासूमों समेत तीन घायल

Thu, 15 Jan 2026 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 15 Jan 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
A truck collided with a scooter, injuring three people, including two children.
कसया। नगर के देवरिया मार्ग स्थित रामाभर पुल के समीप बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी से घर लौट रही महिला को टक्कर मार दी। हादसे के समय स्कूटी पर महिला की दो मासूम बच्चियां भी सवार थीं। टक्कर लगते ही स्कूटी सवार महिला और दोनों बच्चियां सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। लोगों ने तत्काल घायलों को कसया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज, पडरौना रेफर कर दिया। कसया थाना क्षेत्र के गुरुमिया माफी टोला निवासी पूजा यादव (26) स्कूटी से कृति (4) और खुशी (3) दोनों बेटियों के साथ घर लौट रही थीं, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में प्रभारी एसओ ने गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है तथा ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed