{"_id":"6929fe97a945b5b84600454d","slug":"a-team-arrived-from-gorakhpur-to-investigate-silt-cleaning-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-149803-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सिल्ट सफाई की जांच के लिए गोरखपुर से पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सिल्ट सफाई की जांच के लिए गोरखपुर से पहुंची टीम
Sat, 29 Nov 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
पटहेरवा। तमकुहीराज ब्लॉक के पगारा पडरी, रजवटिया सहित अन्य गांव से होकर गुजरने वाली बिहार रजवाहा के सिल्ट की सफाई कार्य की मुख्य अभियंता सिंचाई गोरखपुर की टीम ने शुक्रवार को धरातलीय निरीक्षण किया। मानक के साथ गुणवत्ता में किए जाने का निर्देश दिया।
तमकुहीराज ब्लॉक के रजवटीया, बभनौली, बलुआ सहित अन्य गांवों से गुजरने वाले बिहार रजवाहा नहर का सिल्ट सफाई कार्य चल रहा है। जिसको लेकर कुछ लोगों ने सीएम व जिलाधिकारी पोर्टल पर सिल्ट सफाई कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी कि रजवाहा में हो रहा सफाई मानक के विपरीत किया जा रहा है।
इस शिकायत पर सिंचाई विभाग सक्रिय हुआ।और मौके पर मुख्य अभियंता सिंचाई गोरखपुर सहित अधिशासी अभियंता विनोद वर्मा, सहायक अभियंता प्रवीण मिश्र व अवर अभियंता ज्ञानेश्वर राय ने स्थील जांच की। इस दौरान विजय सिंह सहित कुछ अन्य लोगों ने इसमें पानी नहीं आने की बात बताई जिसपर विभागीय अधिकारियों ने समय पर पानी छोड़े जाने को आश्वस्त किया।
विज्ञापन
मुख्य अभियंता सिंचाई गोरखपुर आलोक कुमार ने बताया कि शिकायत के मामले का निरीक्षण किया गया लेवल लिया जा रहा है रिपोर्ट मांगा गया है। कुछ लोगों ने रजवाहा में पानी नहीं आने की बात कही उनको आश्वाशन दिया गया है रजवाहा में पानी भी समय से आयेगा।