फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A sum of 15,21,000 was given to Akash's family members.

Kushinagar News: आकाश के परिजनों को दी गई 15 लाख 21 हजार की राशि

Mon, 16 Mar 2026 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
A sum of 15,21,000 was given to Akash's family members.
संतकबीरनगर। धर्मसिंहवा के बरगदवा माफी निवासी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र आकाश पांडेय की गोरखपुर में हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद विभिन्न संगठनों के लोगों का उनके घर पहुंचना जारी है। रविवार को नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (एनएमओ) के पदाधिकारी आकाश के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

संगठन के प्रांत विद्यार्थी प्रमुख डॉ. नमन मिश्रा, सचिव डॉ. अमित सिंह तथा डॉ. एसके लाठ, डॉ. शिवम राय ने आकाश के पिता देवेंद्र नाथ पांडेय से मुलाकात की। संकट की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ा रहने का आश्वासन अपने प्रांत पालक डॉ. महेंद्र अग्रवाल, डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव व प्रांत अध्यक्ष डॉ. राजेश बरनवाल की तरफ से दिया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा बीआरडी मेडिकल कॉलेज के भी डाॅक्टर और छात्र आकाश के घर पहुंचे और उनके माता, पिता व परिवार के सदस्यों से मिलकर सांत्वना दिया। बीआरडी के छात्रों ने कॉलेज से एकत्र सहायता राशि 14 लाख आकाश के पिता को सौंपी। इसके अलावा एक लाख 21 हजार की राशि नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन की ओर से दी गई। इस तरह परिवार को कुल 15 लाख 21 हजार की राशि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed