फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A student of the district is still trapped in Ukraine

यूक्रेन में अब भी फंसा है जिले का एक विद्यार्थी

Sat, 05 Mar 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
A student of the district is still trapped in Ukraine
यूक्रेन में अब भी फंसा है जिले का एक विद्यार्थी
विज्ञापन

यूक्रेन में फंसे मेडिकल के 38 छात्र-छात्राओं में से 36 की हो चुकी है घर वापसी
लाला छपरा की काजल रौनियार पोलैंड से घर के लिए हो चुकी हैं रवाना
पडरौना। यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई करने गए जिले के 38 छात्र-छात्राओं में 36 विद्यार्थियों की घर वापसी हो चुकी है। शनिवार को जिले के आठ विद्यार्थियों की घर वापसी हुई। शेष बचे दो विद्यार्थियों में एक छात्रा पोलैंड से घर के लिए रवाना हो चुकी है। जबकि एक छात्र यूक्रेन में ही फंसा है। उसकी वापसी के लिए शासन स्तर पर वार्ता चल रही है।
आपदा विशेषज्ञ रवि प्रताप राय ने बताया कि यूक्रेन के मेडिकल विश्वविद्यालयों में पढ़ाई के लिए जिले के 38 छात्र-छात्राएं यूक्रेन गए थे। यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद से ही जिले के सभी छात्र-छात्राओं की घर वापसी के लिए शासन स्तर से व्यापक इंतजाम किए गए। सरकार ने रोमानिया और पोलैंड समेत यूक्रेन और पड़ोसी देशों से संपर्क कर उनके सहयोग से इन विद्यार्थियों की घर वापसी के लिए प्रयास किए। परिणाम भी शीघ्र मिलना शुरू हो गया। यूक्रेन में फंसे मेडिकल के कुल 38 विद्यार्थियों में से अब तक 36 छात्र-छात्राओं की घर वापसी कराई जा चुकी है।
विज्ञापन

शनिवार को जिले के आठ छात्र-छात्राएं घर पहुंचीं। बाकी बचे दो विद्यार्थियों में से लक्ष्मीगंज क्षेत्र के लाला छपरा निवासी कालज रौनियार पोलैंड के एयरपोर्ट से घर के लिए रवाना हो गई हैं। रविवार शाम तक उनके घर पहुंचने की संभावना है। जबकि दुदही बाजार निवासी अमन यूक्रेन में ही फंसा है। अमन से भी संपर्क कर लिया गया है। उसके घर वापसी के लिए यूक्रेन के दूतावास से वार्ता चल रही है। शीघ्र ही उसकी भी घर वापसी करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed