फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A student fell from the stairs at Kasturba University, and her friends rushed her to the hospital.

Kushinagar News: कस्तूरबा में सीढ़ी से गिरी छात्रा, सहेलियों ने पहुंचाया अस्पताल

Sun, 03 May 2026 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
A student fell from the stairs at Kasturba University, and her friends rushed her to the hospital.
सुकरौली। कस्बे के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शुक्रवार को कक्षा नौ की छात्रा अनुष्का सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद विद्यालय प्रशासन की लापरवाही सामने आने से परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। वार्डन शालिनी का कहना है कि बंदर के धक्का देने से छात्रा गिरकर घायल हुई है
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद घायल छात्रा को तत्काल मदद नहीं मिल सकी। छात्रा की सहेलियों ने ही राहगीरों की मदद से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया। आरोप है कि विद्यालय के कर्मचारियों ने छात्रा को अस्पताल पहुंचाने में कोई पहल नहीं की और न ही आवश्यक तत्परता दिखाई।
विज्ञापन

विद्यालय की वार्डन शालिनी सिंह ने बताया कि वह इस समय प्रयागराज में प्रशिक्षण पर हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय में मौजूद अन्य स्टाफ को इस मामले में संवेदनशीलता दिखानी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी जया राय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि सूचना मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed