{"_id":"677d744c9964d44f270af5ad","slug":"a-story-of-robbery-was-fabricated-to-grab-the-money-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-129870-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रुपये हड़पने के लिए गढ़ दी लूट की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रुपये हड़पने के लिए गढ़ दी लूट की कहानी
Wed, 08 Jan 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
पिपरा बाजार। लूट की झूठी सूचना को लेकर दिनभर पुलिस परेशान रही। आर्थिक तंगी से परेशान होकर मीशो कंपनी के फ्रेंचाइची संचालक ने लूट की झूठी कहानी रची थी। देर शाम पुलिस ने युवक के घर से लैपटॉप और पर्स बरामद किया। पुलिस ने लूट की झूठी सूचना देने के आरोप में कार्रवाई करते हुए संचालक को निजी मुचलके पर छोड़ दिया। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के लालाधर छपरा गांव निवासी कृष्ण मुरारी सिंह (27) ने मीशो कंपनी की फ्रेंचाइजी ली है। पडरौना के छावनी में ऑफिस खोला है। रोजाना भोर में 5 बजे घर से ऑफिस के लिए बाइक से पडरौना जाता है। कृष्ण मुरारी सिंह ने बताया कि वह तीन दिन के सामान की डिलेवरी की रकम वसूल कर शाम को घर गया और मंगलवार भोर में 5 बजे पडरौना ऑफिस जाने के लिए बाइक से निकला।
अभी वह ढोरही फार्म के पास पहुंचा था कि उसकी बाइक पंक्चर हो गई। बाइक रुकते ही पीछे से कार सवार तीन बदमाश पहुंचे और संचालक के पास मौजूद 4.68 लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर मुंह में कपड़ा ठूस दिए और रस्सी से हाथ-पैर बांधकर सड़क के किनारे फेंक कर फरार हो गए। कुछ देर बाद भतीजा अपने दोस्तों दो दोस्तों के साथ बाइक से कोचिंग जा रहा था। सड़क पर बाइक देखकर रुक गया। देखा तो चाचा कृष्ण मुरारी सड़क किनारे अचेत पड़ा है। रस्सी से बंधे हाथ-पैर को खोला तो पूरी बात उसने बताई।
कुछ देर बाद पडरौना कोतवाली की पीआरबी पहुंची और नेबुआ नौरंगिया थाना, एसओजी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस संचालक को थाने लेकर गई। सीओ खड्डा ने कृष्ण मुरारी से पूछताछ की।सीओ उमेश चंद भट्ट ने बताया कि मीशो कंपनी को आज रुपये देना था। आर्थिक तंगी से परेशान फ्रेंचाइजी संचालक लूट की झूठी कहानी रची थी। कड़ाई से पूछताछ में सच्चाई देर शाम को कबूल किया। लैपटॉप, पर्स और अंगूठी लूटने की बात बताई गई, वह युवक के घर से बरामद हो गई है।