फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A shop caught fire due to a short circuit, goods burnt to ashes

Kushinagar News: शाॅर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, सामान राख

Sun, 15 Jun 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 15 Jun 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
A shop caught fire due to a short circuit, goods burnt to ashes
मंसाछापर। क्षेत्र के भैरोगंज बाजार में शनिवार की देर रात शाॅर्ट सर्किट से एक इलेक्ट्राॅनिक की दुकान में आग लग गई। इससे सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाए। रविवार की सुबह पहुंचे हलका लेखपाल ने क्षति का आकलन किया। चिरगोड़ा गांव के नौका टोले निवासी प्रदीप वर्मा की भैरोगंज बाजार में इलेक्ट्राॅनिक की दुकान है। जिस भवन में दुकान है, उसी के पहले मंजिल पर बने एक कमरे में रहते हैं। शनिवार की रात 12 बजे के बाद दुकान में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान से उठती आग की लपट देख आसपास के लोग प्रदीप को आवाज दिए। आग इतनी विकराल थी कि वहां मौजूद लोग तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किए, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी लोगों को सफलता नहीं मिली। इससे दुकान में रखी एलईडी टीवी, लैपटॉप, मोबाइल, बैटरी, कैमरा, मोटर, स्टेपलाइजर, तार, पंखे सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed