{"_id":"6647d3f766a7157f80035c54","slug":"a-scammer-spends-rs-40000-by-changing-atm-card-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-116965-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एटीएम कार्ड बदलकर उचक्के ने उड़ाए 40 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एटीएम कार्ड बदलकर उचक्के ने उड़ाए 40 हजार
Sat, 18 May 2024 03:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 18 May 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव बैरिया निवासी महिला के बैंक खाते से उचक्के ने 40 हजार रुपये उड़ा दिए। महिला ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ एटीएम से रुपये निकालने गई थी। रुपये निकालने के दौरान वहां मौजूद एक युवक ने उसका एटीएम कार्ड लेकर बदल दिया और चार बार में 10-10 हजार रुपये निकाल लिया। घटना 21 अप्रैल की बताई जा रही है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के बैरिया गांव निवासी सहीदुन निशा ने बताया कि 21 अप्रैल को वह अपनी बेटी के साथ रुपये निकालने एसबीआई के एटीएम बूथ पर गई थी। वहां पहले से मौजूद एक युवक ने रुपये निकालने को लेकर उन्हें भरोसे में ले लिया और पिन जानने के बाद उसने तकनीकी गड़बड़ी की बात बताकर कार्ड वापस कर दिया। रुपये नहीं निकलने के बाद वह लौट रही थी कि इसी दौरान मोबाइल पर चार मैसेज आए, जिसमें 40 हजार रुपये की निकासी करने की जानकारी हुई। संदेह होने पर कार्ड की जांच की तो कार्ड बदला हुआ मिला। एटीएम बूथ पर जाने के बाद वह युवक वहां से निकल चुका था। बैंक को जानकारी देकर कार्ड को तत्काल ब्लॉक करा दिया गया। इस मामले में महिला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी का केस दर्ज किया है। इस संबंध में सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।