फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A ration card is not required for relief supplies.

Kushinagar News: राहत सामग्री के लिए राशन कार्ड जरूरी नहीं

Sun, 04 Oct 2026 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
A ration card is not required for relief supplies.
जंगलीपट्टी में राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही व अन्य - फोटो : Samvad
तमकुहीराज। बाढ़ की विभीषिका झेल रहे लोगों को राहत देने के लिए शनिवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने तमकुहीराज तहसील के बाढ़ प्रभावित रकबा जंगली पट्टी और सेवरही क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि राहत सामग्री के लिए राशन कार्ड जरूरी नहीं है। सभी बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री और अनाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




रकबा जंगली पट्टी स्थित प्राथमिक विद्यालय में बाढ़ की स्थिति और राहत-बचाव कार्यों की जानकारी लेने के बाद कृषि मंत्री ने कहा कि अचानक हुई भारी बारिश और नेपाल से छोड़े गए करीब साढ़े छह लाख क्यूसेक पानी के दबाव से एपी तटबंध क्षतिग्रस्त हुआ। घटना के 24 घंटे के भीतर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेकर राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने खुद प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा कि बड़ी आपदा के बावजूद जनहानि नहीं होना राहत की बात है।
विज्ञापन




बाढ़ से प्रभावित किसानों को बीज पर 50 प्रतिशत अनुदान



-कृषि मंत्री ने किसानों को राहत देते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित किसान मसूर, राई, चना, मटर, गेहूं सहित अन्य फसलों के बीज के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। उन्हें बीज पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। बाढ़ से फसलों और कृषि संसाधनों को हुए नुकसान का आकलन कराया जाएगा और नियमानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सांसद और विधायक भी प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों के भोजन और अन्य जरूरतों की व्यवस्था में सहयोग कर रहे हैं। जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने और राहत-बचाव कार्य प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।



ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, बांटी राहत किट



-इसके बाद कृषि मंत्री सेवरही विकासखंड के बाढ़ प्रभावित जंगली पट्टी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत किट वितरित की। ग्रामीणों ने बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं और अपनी जरूरतों से उन्हें अवगत कराया। मंत्री ने शासन-प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिया।




तीन बच्चों को प्रमाणपत्र, दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण



-जवही मलाही एहतमाली गांव में बाल सेवा योजना/स्पॉन्सरशिप योजना के तहत चयनित तीन बच्चों सुहानी, मुन्नी और रूपा को प्रमाणपत्र और फल की टोकरी देकर लाभान्वित किया गया। वहीं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से जलेश्वर प्रसाद को व्हीलचेयर तथा संतोष कुमार, दिनेश और सुनीता देवी को ट्राईसाइकिल दी गई। इस दौरान देवरिया-कुशीनगर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम कुमार राय, एडीएम वित्त एवं राजस्व पवन कुमार, एएसपी, एसडीएम तमकुहीराज, तहसीलदार, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेन्द्र कुमार गौतम, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी, महिला कल्याण विभाग के नलिन सिंह सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed