{"_id":"61783c892b161c2c896bd612","slug":"a-oldman-was-died-in-accident-kushinagar-news-gkp4143372173","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की चपेट में आने से घायल बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की चपेट में आने से घायल बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक की चपेट में आने से घायल बुजुर्ग की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
रहसू बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जोकवा बाजार में फोरलेन पार करते समय बाइक की चपेट में आने से घायल बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था, लेकिन परिजनों ने किसी कार्रवाई से मना कर दिया। जोकवा बाजार निवासी इंद्रासन बर्नवाल (60) का जोकवा बाजार में फोरलेन के दोनों तरफ मकान है। सोमवार देर शाम सड़क के उत्तर तरफ वाले नए घर से सामने वाले दूसरे घर पर जा रहे थे। फोरलेन पार करते समय कसया की तरफ से आ रही बाइक ने टक्कर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें फाजिलनगर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, मौके पर पहुंचे मधुरिया चौकी प्रभारी अवधेश कुमार सिंह ने बाइक को कब्जे में ले लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है। इस वजह से उन्हें शव दे दिया गया।