{"_id":"583092154f1c1bf23c9000ff","slug":"a-old-man-died-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये बदलने जा रहे बुजुर्ग की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये बदलने जा रहे बुजुर्ग की हादसे में मौत
kushinagar
Updated Sat, 19 Nov 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : santosh verma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोला। शनिवार को बैंक में 500 रुपये का पुराना नोट बदलने जा रहे साइकिल सवार बुजुर्ग की स्कूल बस की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने बच्चों से भरी बस को घेर लिया था। तब तक रामकोला पुलिस भी वहां पहुंच गई और लोगों को समझा-बुझाकर बस को बच्चों समेत रामकोला थाने भेजा। यह स्कूल बस गोरखपुर के एक प्राइवेट स्कूल की है। हादसे से बस में सवार बच्चे सहम गए थे।
सुबह करीब 10 बजे हरपुर माफी निवासी रामचंद्र यादव (65) जेब में 500 रुपये के 13 नोट लेकर इसे बदलने के लिए पंजाब नेशनल बैंक की रामकोला शाखा पर आ रहे थे। साइकिल सवार रामचंद्र परोरहा के समीप रामकोला-कप्तानगंज मार्ग पर पहुंचे थे कि कप्तानगंज की तरफ से आ रही वूडलैंड एकेडमी रजही गोरखपुर की बस से टक्कर हो गई। कहा जा रहा है कि इस विद्यालय की चार बसें शैक्षिक भ्रमण पर बच्चों को लेकर रामकोला होते हुए कुशीनगर जा रही थीं। हादसे के बाद तीन बसें तो निकल गईं लेकिन चौथी बस को लोगों ने घेरकर रोक लिया। भीड़ देखकर बस में सवार बच्चे और शिक्षक सहम गए। सूचना मिलते ही रामकोला के प्रभारी एसओ बब्बन सिंह पुलिस कर्मियों के साथ वहां पहुंचे। लोगों को समझा-बुझाकर पहले बस को बच्चों समेत थाने पर भेजा और फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की औपचारिकताएं पूर्ण कराई। रामचंद्र के पुत्र रविंद्र यादव की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।