फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A network of roads will be laid in the new Kushinagar

Kushinagar News: नए कुशीनगर में बिछेगा सड़कों का जाल

Sun, 26 Mar 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 26 Mar 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
A network of roads will be laid in the new Kushinagar
वर्ष 2018 में नगर पालिका में शामिल हुए हैं 18 गांव, झेल रहे थे सुविधाओं का अभाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। पांच साले पहले नगर पालिका में शामिल 18 गांवों और 30 टोलों के दिन बहुरने वाले हैं, क्योंकि यहां सड़कों की जाल बिछाई जाएगी। इसके लिए शासन ने दो किस्तों में दो करोड़ रुपये से अधिक आवंटित किए हैं। इससे इंटरलाॅकिंग सड़क और नाली के निर्माण कराए जाएंगे। नगर पालिका प्रशासन ने निविदा की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। यह प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण शुरू हो जाएगा।
हालांकि, नगर पालिका में शामिल गांवों के लोग पेयजल आपूर्ति और बिजली की समस्या का दंश झेल रहे हैं। कहने को वे शहरी हो गए हैं, लेकिन वर्ष 2018 से लेकर अब तक उन्हें ग्रामीणों से बदतर सुविधाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन


पडरौना नगर पालिका क्षेत्र के विस्तार में जंगल बकुलहा, जंगल विशनपुरा, बंधुछपरा, भरवलिया, बेलवा जंगल, बलोचहां, कांटी सहित 18 गांवों व 30 टोले शामिल किए गए हैं। नगरीय क्षेत्र में शामिल होने के बाद उन्हें उम्मीद जगी थी कि शहर जैसी सुविधा मिलेगी, लेकिन विस्तारित क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति सहित अन्य सुविधाएं नहीं हो सकीं। अब इन गांवों के विकास के लिए पहली किस्त के रूप में 1,25,20,000 रुपये आवंटित हो गए हैं। दूसरी किस्त में 1,04,33,500 रुपये मिल गए हैं। नगर पालिका के अधिकारियों का कहना है कि पहली किस्त का टेंडर हो गया है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली किस्त की रकम पटखौली में हरिओम पाठक के घर से संतोष पाठक के घर तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण, जय प्रकाश तिवारी के घर से त्रिलोकी राज पाठक के घर तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण, मुख्य पिच सड़क से मंगरू के घर तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण और कांटी में चंद्रभान यादव के घर से रामचंद्र पासवान के घर तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण, श्रीनिवास के घर से तहसीलदार यादव के खेत तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण, नरसिंह ठाकुर के घर से रामचंद्र के घर तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण पर खर्च की जाएगी।
बंदी छापर में मत्तन के घर से शिवरतन के घर तक, देवमुनि प्रसाद के घर से जवाहिर सिंह के खेत तक, संतोष प्रसाद सिंह के घर से शंभू सिंह के घर तक, मुखुत प्रसाद के घर से कन्हैया सिंह के खेत तक, प्रवीण दुबे के घर से पप्पू वर्मा का घर होते हुए नरसिंह के घर तक, गौतम सिंह के घर से जोगिंदर सिंह का घर होते हुए वंश गोपाल के घर तक, दिलीप वर्मा के घर से रामप्रीत सिंह के घर तक और
इसके अलावा बलोचहां में पिच रोड से सुदर्शन यादव के घर तक, सुदर्शन यादव के घर से प्रमोद सिंह के घर तक, सतीश श्रीवास्तव के घर से प्रमोद सिंह का घर होते हुए प्रवीण श्रीवास्तव के घर तक, अनुपम शाही के घर से प्रमोद श्रीवास्तव के घर तक और वीरेंद्र बहादुर श्रीवास्तव के घर से सुनील श्रीवास्तव के घर तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कराया जाएगा।
...
यहां खर्च की जाएगी दूसरी किस्त
कांटी में सुरेश शर्मा के घर से मनोहर चौहान के घर तक, बंदी छापर में रामप्रवेश दुबे के घर से रविंद्र तिवारी का घर होते हुए सत्तन के घर तक, दिनेश तिवारी के घर से आद्या तिवारी के खेत तक, मटिहनिया खुर्द में अशोक सिंह के घर से रामधारी सिंह के घर तक, बलोचहां में सुदर्शन यादव के घर से प्रमोद कुशवाहा के घर तक, जगरनाथ का घर होते हुए सिंहासन प्रसाद के घर तक, रामवचन के घर से ज्ञान प्रसाद के घर तक आदि स्थानों पर इंटरलाॅकिंग व नाली निर्माण कराया जाएगा।

...
इन कामों के लिए नहीं कोई बजट
- बिजली के तार और जर्जर खंभे बदलना।
- मोहल्लों में पानी की आपूर्ति।
- मोहल्लों में पार्क निर्माण, खेल मैदान इत्यादि।
...
कोट
दो किस्तों में धन आ गया है। पहली किस्त का टेंडर कर दिया गया है, जबकि दूसरी किस्त के टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही अन्य कार्यों के संबंध में भी प्रस्ताव भेजे जाएंगे।
-संतराम सरोज, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed