{"_id":"6a23355e1e3a0f82ef05a878","slug":"a-message-of-environmental-conservation-was-conveyed-through-a-bicycle-rally-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-161230-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: साइकिल रैली निकाल पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: साइकिल रैली निकाल पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Sat, 06 Jun 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 06 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
बोदरवार। अंतरराष्ट्रीय साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को युवाओं ने बाजार में साइकिल रैली निकाली। युवाओं ने लोगों को ईंधन की बचत, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि लालमोहन कन्नौजिया ने रैली को रवाना करते हुए कहा कि साइकिल न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ईंधन की बचत में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने युवाओं से दैनिक जीवन में अधिकाधिक साइकिल उपयोग करने का आह्वान किया। अवधेश कुमार गिरी ने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों और ऊर्जा संकट ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम करना समय की आवश्यकता है। इसके लिए साइकिल जैसे पर्यावरण अनुकूल साधनों को बढ़ावा देना होगा। इसके बाद निकाली रैली में युवाओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर ‘ईंधन बचाओ, पर्यावरण बचाओ’ तथा ‘स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत’ जैसे संदेश दिए। अंत में आयोजक शिवांश गिरि ने सभी के प्रति आभार जताया। रैली का संचालन मंतार अली ने किया।
इस दौरान तहसीन अली, गुलशन भारती, जोखू शर्मा आदि मौजूद रहे।