फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A materialistic life cannot pave the way for spirituality.

Kushinagar News: आध्यात्म का मार्ग प्रशस्त नहीं हो सकता भौतिकवादी जीवन

Mon, 20 Apr 2026 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
A materialistic life cannot pave the way for spirituality.
तुर्कपट्टी। मनुष्य जीवन अत्यंत दुर्लभ है। शास्त्रों में कहा गया है कि 84 लाख योनियों के बाद यह अमूल्य मानव शरीर प्राप्त होता है। यह केवल खाने-पीने, सोने और भौतिक सुखों एवं सुविधाओं में लिप्त रहने के लिए नहीं है, बल्कि ईश्वर की भक्ति और आत्मा के उत्थान के लिए मिला है। भौतिक जीवन से आध्यात्म का मार्ग कभी प्रशस्त नहीं हो सकता।
विज्ञापन


ये बातें कथा वाचक मंदाकिनी ने कही। वे रविवार को महुआ कारखाना के पुरंदरपुर टोल स्थित मंदिर परिसर में चल रहे रुद्रमहाज्ञ में कथा सुना रहीं थीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लोग धन, पद, प्रतिष्ठा और सुख-सुविधाओं के पीछे भाग रहे हैं। भोग-विलास क्षणिक सुख देते हैं, लेकिन अंत में दुख और अशांति ही प्रदान करते हैं। भगवान का भजन, सत्संग, दान, त्याग, परसेवा और सच्चे कर्म ही मनुष्य को सच्ची शांति और मोक्ष की ओर ले जा सकते हैं। कहा कि भगवत भजन के बिना जीवन अधूरा है। इस कलयुग भक्ति ही आपकी शक्ति है।
विज्ञापन

इस दौरान अशोक सिंह, उमेश सिंह, ध्रुवनारायण सिंह, दिनेश सिंह, प्रभुनाथ मिश्र, जितेंद्र यादव, पवन सिंह, बेचू सिंह, प्रवीण सिंह, रमाशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed