फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   a man suicide

Kushinagar News: बेटी ने कहा मां ने मारा, पुलिस कह रही पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

Thu, 13 Jul 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 13 Jul 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
a man suicide
मृतक मनोज की फाइल फोटो।संवाद
गैनही जंगल के युवक की मौत को लेकर घर में अलग-अलग बयान
विज्ञापन

पति-पत्नी में होता रहता था विवाद, पुलिस जांच में जुटी

संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। थाना क्षेत्र के गैनही जंगल गांव में एक युवक की मौत को लेकर परिवार में ही अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं। पत्नी का कहना है कि पति ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या की, बेटी मां पर गला दबाकर मारने की बात कह रही तो मृतक की मां और बहनें भी गला दबाकर हत्या का आरोप लगा रही हैं। घटना की वजह पति-पत्नी में आपसी कलह बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह हत्या है अथवा आत्महत्या मौत का राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलेगा। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम गैनही जंगल में बुधवार की सुबह मनोज सिंह (32) पुत्र स्वर्गीय भगवान सिंह का शव बिस्तर पर पड़ा था। पत्नी गुंजा का कहना था कि मनोज ने आम के पेड़ में साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शव को गुंजा की तरफ से फंदे से उतारने की बात कही जा रही है। हैरानी की बात यह है कि फंदे पर लटकता शव किसी ने नहीं देखा। सभी ने बिस्तर पर ही देखा है।
विज्ञापन

पति-पत्नी में हमेशा कलह रहती थी। पत्नी कुछ माह पहले किसी के साथ चली गई थी। बाद में पंचायत हुई, तब लौटी थी। दोनों से चार वर्ष व एक वर्ष की बेटियां हैं। मनोज की चार वर्षीय पुत्री बताती है कि (मम्मी, पापा के गटई दबा के मुआ देहलस)!
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक मनोज की मां ममता ने बताया कि बहू हमेशा झगड़ा करती थी। मेरे बेटे का कद छोटा था। उसे बहू मारती थी। कुछ माह पहले घर से भाग गई थी। मां ने बताया कि उसे भी मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसलिए वह गांव में ही अपनी बेटी की ससुराल में रहकर गुजर-बसर करती है। उसने बताया कि सुबह पता चला है तो आकर देखी हूं तो बेटे का शव बिस्तर पर पड़ा था।
मृतक की मां का आरोप था कि बेटे को बहू ने ही मार डाला है। पेड़ से लटकने की बात झूठी है। यही मनोज की तीन शादीशुदा बहनों का भी कहना था। आसपास के ग्रामीण भी मनोज की पत्नी के विषय में अच्छी राय नहीं जता रहे थे। मनोज की मौत आत्महत्या है या हत्या, यह तो पुलिस की जांच के बाद ही पता चलेगा, लेकिन मासूम ने जो बताया उसे अनदेखा नहीं किया जा सकता है।


इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक खड्डा अमित शर्मा का कहना है कि शव बरामद किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी मिली नहीं है। उसके आने के बाद मौत के कारण की जानकारी होगी। गले पर फंदे से गला कसने जैसा निशान है। इसके अतिरिक्त मृतक की मां का आरोप व अन्य बिंदुओं पर भी छानबीन की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed