{"_id":"6469101d275bac49720075af","slug":"a-man-fell-down-from-roof-died-kushinagar-news-c-7-1-174689-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: छत से गिरकर एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: छत से गिरकर एक व्यक्ति की मौत
Sat, 20 May 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 20 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के होलिया गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के होलिया गांव में शुक्रवार की रात करीब नौ बजे एक व्यक्ति दो मंजिली छत से गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे पिपराइच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के होलिया गांव के निवासी पप्पू यादव (45) भोजन करने के बाद अपने मकान की दो मंजिली छत पर सोने चले गए। रात में लघु शंका करने के लिए उठे तो वह छत की पहली मंजिल पर गिर गए। उनके सिर में गंभीर चोटें लग गईं। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन जागे तो देखे कि वह गंभीर रूप से घायल हालत में पड़े थे।
परिजन तुरंत पिपराइच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर चले गए। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही डॉक्टर ने पप्पू यादव को मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होने के बाद परिजन शव लेकर घर आ गए। शनिवार को सुबह इस घटना की सूचना मिलते ही अहिरौली बाजार थाने की पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।