फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dead body found thrown at door in kushinagar

Kushinagar News: आधी रात को तबीयत खराब की आई सूचना, भोर में दरवाजे पर फेंकी मिली लाश

Fri, 01 Sep 2023 03:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Updated Fri, 01 Sep 2023 03:52 PM IST
सार

प्रभारी मधुरिया रणजीत सिंह बघेल ने बताया कि मामला संदिग्ध है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। रिपोर्ट और तहरीर गोरखपुर के संबंधित थाने में कार्रवाई के लिए भेज दी जाएगी।

विज्ञापन
Dead body found thrown at door in kushinagar
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के किशुनदास पट्टी गांव के मृतक जगदीश लाल श्रीवास्तव की फाइल फोटो

विस्तार

गोरखपुर की एक कंपनी में कार्य कर रहे तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक अधेड़ की रविवार की रात मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिवार वाले गोरखपुर जाने की अभी तैयारी कर ही रहे थे कि कंपनी के तीन कर्मचारियों ने शव लाकर दरवाजे पर फेंक दिया। इसके बाद घरवालों से बिना बताए तीनों लोग एंबुलेंस से चंपत हो गए। पत्नी ने पति की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तबीयत खराब की सूचना देने से शव लाकर फेंकने की हरकत से घरवालों का संदेह गहरा गया है।

विज्ञापन


तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के किशुनदास पट्टी गांव के निवासी 52 वर्षीय जगदीश लाल श्रीवास्तव गोरखपुर के बरगदवा में पैक एंड पैक कंपनी में कार्य करते थे। पत्नी सीमा देवी का आरोप है कि इनके पति रात आठ से सुबह आठ बजे तक ड्यूटी करते थे। रविवार की रात 12:37 बजे कंपनी से फोन आया कि जगदीश की तबीयत खराब है, जबकि घरवालों से ड्यूटी पर जाने से पहले मोबाइल पर बात हुई थी। उस समय तबीयत खराब होने की कोई चर्चा जगदीश ने नहीं की थी।
विज्ञापन


 

गोरखपुर में मौजूद रिश्तेदार को इसकी जानकारी सीमा ने दी। रिश्तेदार ने जगदीश के मोबाइल पर संपर्क किया तो स्विच ऑफ था। कंपनी में गए तो काम करने वालों ने बताया कि इनकी मौत हो चुकी है। कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दी गई।

सोमवार को सुबह सीमा गोरखपुर जाने की तैयारी कर रही थी कि एंबुलेंस से सुपरवाइजर शव लेकर घर पहुंच गया। साथ में आए दो लोग शव दरवाजे पर उतारकर बिना कुछ बताए चले गए। कंपनी संचालक और वर्करों की इस भूमिका से मौत का मामला संदिग्ध दिख रहा है। पत्नी ने पति की हत्या होने की आशंका जताई है। कंपनी वाले हकीकत को छिपा रहे हैं। तुर्कपट्टी थाने के इंस्पेक्टर को पीड़ित महिला ने तहरीर देकर यह आरोप लगाया है।

इस बाबत चौकी प्रभारी मधुरिया रणजीत सिंह बघेल ने बताया कि मामला संदिग्ध है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। रिपोर्ट और तहरीर गोरखपुर के संबंधित थाने में कार्रवाई के लिए भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed