{"_id":"64d13ac93c30e7dca90520f4","slug":"a-man-body-thrown-on-his-house-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-2765-2023-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आधी रात को तबीयत खराब की आई सूचना, भोर में दरवाजे पर फेंकी मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आधी रात को तबीयत खराब की आई सूचना, भोर में दरवाजे पर फेंकी मिली लाश
Fri, 01 Sep 2023 03:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Updated Fri, 01 Sep 2023 03:52 PM IST
सार
प्रभारी मधुरिया रणजीत सिंह बघेल ने बताया कि मामला संदिग्ध है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। रिपोर्ट और तहरीर गोरखपुर के संबंधित थाने में कार्रवाई के लिए भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के किशुनदास पट्टी गांव के मृतक जगदीश लाल श्रीवास्तव की फाइल फोटो
विस्तार
गोरखपुर की एक कंपनी में कार्य कर रहे तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक अधेड़ की रविवार की रात मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिवार वाले गोरखपुर जाने की अभी तैयारी कर ही रहे थे कि कंपनी के तीन कर्मचारियों ने शव लाकर दरवाजे पर फेंक दिया। इसके बाद घरवालों से बिना बताए तीनों लोग एंबुलेंस से चंपत हो गए। पत्नी ने पति की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तबीयत खराब की सूचना देने से शव लाकर फेंकने की हरकत से घरवालों का संदेह गहरा गया है।
विज्ञापन
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के किशुनदास पट्टी गांव के निवासी 52 वर्षीय जगदीश लाल श्रीवास्तव गोरखपुर के बरगदवा में पैक एंड पैक कंपनी में कार्य करते थे। पत्नी सीमा देवी का आरोप है कि इनके पति रात आठ से सुबह आठ बजे तक ड्यूटी करते थे। रविवार की रात 12:37 बजे कंपनी से फोन आया कि जगदीश की तबीयत खराब है, जबकि घरवालों से ड्यूटी पर जाने से पहले मोबाइल पर बात हुई थी। उस समय तबीयत खराब होने की कोई चर्चा जगदीश ने नहीं की थी।
विज्ञापन
Trending Videos
गोरखपुर में मौजूद रिश्तेदार को इसकी जानकारी सीमा ने दी। रिश्तेदार ने जगदीश के मोबाइल पर संपर्क किया तो स्विच ऑफ था। कंपनी में गए तो काम करने वालों ने बताया कि इनकी मौत हो चुकी है। कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दी गई।
सोमवार को सुबह सीमा गोरखपुर जाने की तैयारी कर रही थी कि एंबुलेंस से सुपरवाइजर शव लेकर घर पहुंच गया। साथ में आए दो लोग शव दरवाजे पर उतारकर बिना कुछ बताए चले गए। कंपनी संचालक और वर्करों की इस भूमिका से मौत का मामला संदिग्ध दिख रहा है। पत्नी ने पति की हत्या होने की आशंका जताई है। कंपनी वाले हकीकत को छिपा रहे हैं। तुर्कपट्टी थाने के इंस्पेक्टर को पीड़ित महिला ने तहरीर देकर यह आरोप लगाया है।
इस बाबत चौकी प्रभारी मधुरिया रणजीत सिंह बघेल ने बताया कि मामला संदिग्ध है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। रिपोर्ट और तहरीर गोरखपुर के संबंधित थाने में कार्रवाई के लिए भेज दी जाएगी।