फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   a little longer than ten minutes of rain

Kushinagar News: दस मिनट की बारिश से कुछ देर गर्मी से मिली राहत

Mon, 19 Jun 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 19 Jun 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
a little longer than ten minutes of rain
ज हवा से खड्डा क्षेत्र के बहोर छपरा गांव में गिर विजली का पोल।संवाद
तेज हवा के चलते बिजली का खंभा व गई पेड़ गिरे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सुबह से ही उमस भरी गर्मी के बीच रविवार को दिन में तीन बजे के आसपास अचानक मौसम बदला और तेज हवा के साथ करीब दस मिनट बारिश हुई। इससे लोगों को कुछ देर के लिए उमस भरी गर्मी से राहत मिली, लेकिन बारिश बंद होते ही पुन: उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो उठे।
खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार दोपहर बाद क्षेत्र में अचानक मौसम बदल गया। कुछ देर तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। तेज हवा के कारण कुछ स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। कई गांवो में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। हवा तेज के चलते बहोरछपरा गांव में सुदर्शन गुप्ता के घर के पास एक पेड़ सड़क पर गिर गया। इसके चपेट में आने से एक बिजली का खंभा टूट कर गिया गया, जिससे इस मार्ग पर कुछ देर के लिए आवागमन बंद होने के साथ बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संग्राम सिंह यादव ने बताया कि बारिश बंद होते ही गांव के लोगों के सहयोग से सड़क पर गिरे पेड़ को हटवा कर आवागमन बहाल कराया गया। खंभे को सही कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। छितौनी नगरपंचायत के पनियहवा में एक पेड़ सड़क पर गिर गया और कई झोपड़ी उजड़ गए। छितौनी कस्बा के जानकीनगर निवासी जगदीश की झोपड़ी तेज आंधी में गिर गई। विवेकानंद नगर के जोगिंदर शर्मा, ध्रुव शर्मा, गिरजेश मिश्रा, रामा, प्रशुराम कुशवाहा के घर का टिन शेड उड़ गया। छितौनी स्थित गन्ना सहकारी समीति परिसर में पुराना जामुन और सागवन का पेड़ तेज हवा से सड़क पर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed