{"_id":"64a9ac2151350127900c4768","slug":"a-labour-died-in-accident-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-1123-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हाईवे पर मिक्सचर मशीन का पहिया निकला, एक मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हाईवे पर मिक्सचर मशीन का पहिया निकला, एक मजदूर की मौत
Sun, 09 Jul 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो है।
एक मकान की छत लगाने हाटा के पगरा से सुकरौली की ओर जा रहे थे मजदूर
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। शनिवार को दोपहर बाद फोरलेन पर एक मिक्सचर मशीन का पहिया निकलने से उस पर सवार हाटा नगर पालिका के पगरा गांव निवासी एक मजदूर की मौत हो गई। घटना हाटा कोतवाली क्षेत्र के ढाढ़ा चौराहे के पास फोरलेन ओवरब्रिज पर हुई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हाटा नगर पालिका क्षेत्र के पगरा गांव के निवासी प्रमोद प्रसाद (50) छत का लेंटर लगाने वाले मजदूरों के साथ मजूदरी का कार्य करते थे। शनिवार को वह अन्य मजूदरों के साथ सुकरौली की ओर छत लगाने के लिए जा रहे थे। कुछ मजदूर ट्रैक्टर पर बैठै थे तो कुछ मिक्सचर मशीन पर भी बैठे थे।
ये लोग ढाढ़ा चौराहे के पास पहुंचे तो मिक्सचर मशीन का एक पहिया निकल गया। इससे उस पर बैठे प्रमोद और कुछ अन्य मजदूर सड़क पर गिर गए। इस दुर्घटना में प्रमोद प्रसाद पीछे लगी ट्राॅली की चपेट में आ गए और पूरी तरह से घायल हो गए। यह देखकर वहां पहुंचे लोगों की मदद से प्रमोद प्रसाद को एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इधर, दुर्घटना की जानकारी होने पर प्रमोद के परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोग शव लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में हाटा के कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।