{"_id":"6a88ac48c176203d2e010b2b","slug":"a-joint-team-will-crack-down-on-the-morang-mafia-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-166245-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मोरंग माफिया पर नकेल कसेगी की संयुक्त टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मोरंग माफिया पर नकेल कसेगी की संयुक्त टीम
विज्ञापन
बहादरपुर चौकी के पास हाईवे पर मुस्तैद पुलिस।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी इंचार्ज और सिपाही को ट्रक से कुचलने की वारदात के बाद मोरंग माफिया पर शिकंजा कसने के लिए जिला प्रशासन ने खाका तैयार कर लिया है। बृहस्पतिवार देर शाम डीएम और एसपी ने सभी एसडीएम और खनन विभाग के साथ बैठक कर जिम्मेदारी तय की है। बिहार को जोड़ेने वाले लोकल रूटों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। बैरियरों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। संयुक्त टीम अब मोरंग बालू लेकर आने वाले ट्रकों के कागजातों की जांच करेगी।
बैठक में अवैध मोरंग व बालू कारोबार से जुड़े गिरोह पर नकेल कसने की योजना बनाई गई। यह टीम बिहार से मोरंग लेकर आने वाले ट्रकों की जांच करेगी। संयुक्त टीम में जांच के दौरान लापरवाही बरतने या रूचि नहीं लेने वाले अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इस खेल में शामिल इसके पहले रहे खान अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह पर कार्रवाई हो चुकी है।
नंबर प्लेट बदलकर, गलत नंबर प्लेट,नंबर प्लेट पर लिखे अंक छिपाकर टैक्स चोरी कर जिले में इंट्री करने वालों का खेल काफी दिनों से चलता था। इसमें तत्कालीन खनन अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह की संलिप्तता मिली थी। बैठक में डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एसपी केशव कुमार ने निर्णय लिया कि बिहार से जिले की सीमा में विभिन्न मार्गों से दाखिल होने वाले बालू व मोरंग लदे वाहनों की जांच मजिस्ट्रेट रैंक के अफसरों की मौजूदगी में पुलिस व खनन विभाग की संयुक्त टीम करेगी। संयुक्त रूप से जांच के लिए खनन विभाग की ओर से सहमति बनी हैं।