फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A grand Kalash Yatra started till Narayani Bansi Sangam, Jalabhishek will take place today.

Kushinagar News: नारायणी बांसी संगम तक निकली भव्य कलश यात्रा, आज होगा शिव जलाभिषेक

Sun, 15 Feb 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 15 Feb 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
A grand Kalash Yatra started till Narayani Bansi Sangam, Jalabhishek will take place today.
सीताराम चौराहा। ‎तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत राजापाकड़ स्थित प्राचीन शिवमंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अंतर्गत शनिवार को आस्था व श्रद्धा से परिपूर्ण भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा पवित्र नारायणी नदी व पौराणिक बांसी नदी के संगम बीरवट तक पहुंची। संगम से लाए गए जल से रविवार को भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक किया जाएगा। यात्रा के दौरान लगे जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।
विज्ञापन


‎पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्वाह्न नौ बजे मंदिर परिसर में कन्याओं व महिला श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला की परिक्रमा की। श्यामदास उर्फ बालकदास ने प्रथम दिवस का पूजन विधि-विधान से संपन्न कराया। इसके उपरांत 501 कलशधारी कन्याएं, महिलाएं व श्रद्धालु पानी के टैंकर के साथ गाजे-बाजे, ध्वनि विस्तारक यंत्रों व दोपहिया-चारपहिया वाहनों के काफिले में संगम स्थल के लिए रवाना हुए। संगम स्थल पर अयोध्याधाम से पधारे यज्ञाचार्य पं. रामजस मिश्र व उपाचार्य पं. पुरुषोत्तम पांडेय ने मंत्रोच्चार व शंखध्वनि के बीच कलश व टैंकर में पवित्र जल भरवाया। इस दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। शुक्रवार की रात कथा में कथा वाचक अमर नाथ पांडेय ने धर्म की महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा से पूर्व गोविंद मिश्र, मुन्ना मिश्र, डा. आनंद यादव, प्रदीप यादव, कृष्णा ओझा सहित अन्य अतिथियों ने व्यासपीठ का पूजन किया। आयोजन को सफल बनाने में आयोजक हरिदास, अध्यक्ष राजू यादव, संयोजक सत्यनारायण यादव, व्यवस्थापक मुकेश यादव व भोलू यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सक्रिय उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed