फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   girl murdered doubt on father in kushinagar

ऑनर किलिंग का संदेह: कुशीनगर में किशोरी की गला दबाकर हत्या, पिता हिरासत में

Mon, 08 May 2023 10:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 08 May 2023 10:49 AM IST
सार

एएसपी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी की गला दबाकर हत्या की गई है। उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। देर रात तक मुकदमा दर्ज होगा। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पिता पर ही हत्या का संदेह है।

विज्ञापन
girl murdered doubt on father in kushinagar
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

कुशीनगर जिले के पटहेरवा में रविवार को एक किशोरी का शव बंद कमरे में मिला। परिवारवाले घर का दरवाजा बाहर से बंद कर भाग गए थे। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर शव बाहर निकाला। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी की गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पिता पर हत्या का शक है।

विज्ञापन


पिपरा कनक और पटहेरवा प्रतिनिधि के अनुसार पटहेरवा थाना क्षेत्र की ग्राम सभा पटहेरवा के बसंतपुर टोला में नरसिंह यादव का परिवार रहता है। नरसिंह की पत्नी की मौत कुछ वर्ष पहले मौत हो चुकी है। नरसिंह यादव की दो पुत्रियों में बड़ी की शादी हो चुकी है। दूसरी पुत्री 17 वर्षीय पूजा थी। उसके अलावा दस साल का पुत्र सचिन है।
विज्ञापन


रविवार की सुबह अचानक परिवार के लोग घर के बाहर ताला बंद कर भाग गए। पूजा नहीं दिखी। गांव के लोगों को संदेह हुआ तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर एएसपी रितेश कुमार सिंह थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय सहित अन्य पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे और ताला तोड़वाकर अंदर पहुंचे। वहां पूजा का शव पड़ा हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: डॉ आंबेडकर की प्रतिमा के पास शराब पीने से मना करने पर बवाल, जमकर की तोड़फोड़ और पथराव


रविवार की रात में पूजा के शव का पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस की जांच-पड़ताल में पता चला है कि पूजा की गला दबाकर हत्या की गई है। हत्या का संदेह उसके पिता पर है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक पूजा की हत्या शुक्रवार की रात या शनिवार की भोर में बताई जा रही है। शनिवार से ही उसकी लाश ठिकाने लगाने की कोशिश चल रही थी।

एएसपी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी की गला दबाकर हत्या की गई है। उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। देर रात तक मुकदमा दर्ज होगा। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पिता पर ही हत्या का संदेह है।

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि इस घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। उसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed