{"_id":"6a5698d4c139ef19e70b7b98","slug":"a-game-of-hide-and-seek-between-sun-and-clouds-played-out-all-day-and-the-humid-heat-intensified-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-163711-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पूरे दिन चला धूप-छांव का खेल, उमस भरी गर्मी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पूरे दिन चला धूप-छांव का खेल, उमस भरी गर्मी बढ़ी
Wed, 15 Jul 2026 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
मंगलवार को हुई हल्की धूप के बाद सड़क पर बड़ी चहल-पहल। संवाद
पडरौना। करीब चार दिनों तक रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद मंगलवार को पूरे दिन धूप-छांव का खेल चलता रहा। सुबह बादल और दोपहर में तेज धूप निकलने से उमस भरी गर्मी बढ़ गई। बारिश के दौरान मौसम सुहाना रहने से जहां लोगों को राहत मिली, वहीं किसानों ने भी धूप निकलते ही खेतों में खाद का छिड़काव शुरू कर दिया।
जिले में बीते चार दिनों से कभी तेज तो कभी धीमी बारिश होती रही। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहाना बना रहा। लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली थी। लेकिन मंगलवार की सुबह से ही आसमान में बादल और धूप का आना-जाना लगा रहा। दोपहर 12 बजे के बाद तेज धूप निकलते ही उमस बढ़ गई। बाजारों और सड़कों पर लोगों के पसीने छूटते नजर आए। लगातार बारिश की वजह से रुके हुए कृषि कार्य अब फिर शुरू हो गए हैं।
धूप निकलते ही किसान खेतों की तरफ निकल पड़े। किसान रामप्रवेश ने बताया कि चार दिन से बारिश की वजह से खाद नहीं डाल पा रहे थे। आज धूप निकली तो धान के खेत में यूरिया और डीएपी का छिड़काव किया। अब फसल अच्छी होगी। सुखपुरा के उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि सब्जी के खेत में पानी भर गया था। आज मिट्टी सूखी तो निराई-गुड़ाई और खाद डाल दी। जिला कृषि अधिकारी एसके सिंह ने बताया कि बारिश के बाद धूप निकलना फसलों के लिए फायदेमंद है। इससे जुताई और खाद डालने का काम तेजी से हो सकेगा। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे में जिले में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। उमस बरकरार रहेगी।