{"_id":"6929fbcfe597bafaaa0054f4","slug":"a-friend-was-stabbed-in-an-argument-a-first-information-report-was-filed-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-149812-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कहासुनी में दोस्त को मारा चाकू, प्राथमिमकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कहासुनी में दोस्त को मारा चाकू, प्राथमिमकी दर्ज
Sat, 29 Nov 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। थाना क्षेत्र के लतवाजीत निवासी दो दोस्तों में बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे घर से कुछ दूर स्थित चबूतरे पर किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर एक दोस्त अपने दोस्त पर चाकू से हमला कर भाग निकला। घटना की जानकारी के बाद परिजनों ने घायल युवक को निजी अस्पताल ले गए। पुलिस देर रात मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
सेवरही थाना क्षेत्र के राजपुर बगहा निवासी विशाल पांडेय बचपन से ही तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतवाजीत स्थित ननिहाल में रहता है। इसी गांव निवासी विशाल गुप्ता से उसकी दोस्ती है। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ समय बिताते है। बीते कुछ दिनों से दोनों युवकों के बीच किसी वजह से अनबन हो गई है। उनके बीच बातचीत बंद है। बृहस्पतिवार को दोनों दोस्त घर से कुछ दूर स्थित चबूतरे पर कुछ युवकों के साथ बैठ कर बातचीत कर रहे थे।
इसी दौरान उनके बीच बहस होने लगी। इसी दौरान विशाल गुप्ता ने दोस्त विशाल पांडेय पर चाकू से हमला कर वहां से भाग गया। सूचना पर आए परिजन मौजूद लोगों की मदद से घायल युवक को एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष तमकुहीराज सुनील कुमार वर्मा ने बताया तहरीर के आधार पर आरोपी विशाल गुप्ता के खिलाफ देर रात प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक की तलाश में पुलिस टीम सक्रिय है।