फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A fire in 10 houses with short circuits

शार्ट सर्किट से 10 घरों में लगी आग

Sun, 15 Apr 2018 12:23 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 15 Apr 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
A fire in 10 houses with short circuits
जले उपकरण्ा - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
पिपरा कनक।  पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव महरु टोला में शनिवार को सुबह शार्ट सर्किट की वजह से 11 हजार वोल्ट का करंट घरों में दी जाने वाली सप्लाई में प्रवाहित हो गया। इसके चलते 10 से अधिक घरों में रखे बिजली उपकरणों में आग लग गई। आगलगी की इस घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन


फाजिलनगर विद्युत उपकेंद्र के पटहेरवा फीडर से महरु टोला गांव में विद्युत आपूर्ति होती है। शनिवार की सुबह गांव के बगल से गुजरी 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार टूटकर गांव में जाने वाली सप्लाई लाइन पर गिर गया। इसकी वजह से सप्लाई लाइन में 11 हजार वोल्ट का करंट प्रवाहित होने लगा। इसकी वजह से सगीर, अब्दुल क्यूम, परवेज आलम, अब्दुल कुदुश, अशफाक अहमद, इमदादुल्लाह, कलीमुदीन, खुशीद आलम, सैफुल्लाह, जिकरुल्लाह, सदरे आलम, समशुल होदा आदि लोगों के घर में तार व अन्य विद्युत उपकरणों से चिंगारी निकलने लगी। कई घरों में पंखा, टीबी, फ्रिज, वाशिंग मशीन आदि उपकरण जल गए। शार्ट सर्किट व उपकरणों जलने की वजह से घर के अंदर मौजूद लोग बाहर भागने लगे। अचानक पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर बाद विद्युत आपूर्ति बंद होने पर स्थिति सामान्य हुई। लेकिन इतना डरे हुए थे कि करीब आधे घंटे तक कोई घर के अंदर जाने का साहस नहीं जुटा पा रहा था। इस गांव के तमजीर आलम ने बताया की महरु टोला गांव के समीप 11 हजार वोल्ट का तार लकड़ी के खंभे पर लगा है। तार भी जर्जर हो चुका है, जिसके कारण अक्सर ही हादसा होता रहता है।  
विज्ञापन

 पटहेरवा थाना क्षेत्र के परसौनी गांव निवासी रामप्रवेश सिंह के टिनशेड में शुक्रवार की रात में आग लग गई। इस शेड में तीन भैंस व तीन बकरियां बंधी थीं जिनकी जलने से मौत हो गई। टिनशेड के आधे हिस्से में भूसा रखा था जिसमें लगी आग के चलते स्थिति गंभीर हो गई थी। फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामप्रवेश सिंह ने बांस के झुरमुटों के पास टिनशेड का पशुबाड़ा बना रखा है। शुक्रवार की रात में यहां आग लग गई। भूसा व बांस में लगी आग के चलते लपटें इतनी तेज हो गईं कि लोग उसे बुझा नहीं पा रहे थे। रास्ता नहीं होने की वजह से फायर ब्रिगेड की गाड़ी को भी वहां से दूर खड़ा करके आग बुझाने का उपाय शुरू हुआ। जब तक आग बुझाई गई, यहां बांधी गईं तीन भैंस व तीन बकरियां जलकर मर गईं। शनिवार की सुबह फाजिलनगर के विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। लेखपाल उदय प्रताप ने क्षति का आकलन कर तहसील को रिपोर्ट भेज दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed