फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A Father's Hard Work... His Daughter's Flight Becomes an Inspiration

Kushinagar News: पिता की मेहनत... बेटी की उड़ान बनी मिसाल

Fri, 24 Apr 2026 06:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 24 Apr 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
A Father's Hard Work... His Daughter's Flight Becomes an Inspiration
दुदही। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में बैकुंठपुर कोठी गांव की छात्रा आरुषि गुप्ता ने 93.00 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।आरुषि के पिता रमेश गुप्ता गांव में आटा चक्की चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि माता सीता देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद पिता ने बेटी की पढ़ाई में कभी कमी नहीं आने दी और हर संभव सहयोग किया। आरुषि का सपना पढ़कर डॉक्टर बनने का है।
विज्ञापन

आरुषि ने बताया कि वर्ष 2024 की हाईस्कूल परीक्षा में भी उन्होंने जिले में दूसरा स्थान हासिल किया था। उस सफलता ने उन्हें और मेहनत करने की प्रेरणा दी। लगातार अध्ययन और परिश्रम के बल पर उन्होंने इंटरमीडिएट में जिले में पहला स्थान हासिल किया। आरुषि का कहना है कि उनका सपना डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। इसके लिए वह नीट की तैयारी में जुटी हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के सहयोग और लगातार प्रोत्साहन को दिया है। आरुषि ने बताया कि पिता जहां मेरी पढ़ाई व अन्य जरूरतों के लिए संघर्ष किए वहीं मां ने भी हमेशा हौसला बढ़ाया है। आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहती हैं। इसके लिए नीट की तैयारी में जुटी हूं। उनकी इस उपलब्धि पर घर में उत्सव का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed