{"_id":"689ce8013006421047023519","slug":"a-dilapidated-house-collapsed-before-the-dole-fair-no-casualties-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-143468-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डोल मेला से पूर्व गिरा जर्जर मकान, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डोल मेला से पूर्व गिरा जर्जर मकान, कोई हताहत नहीं
Thu, 14 Aug 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही नगर पंचायत के पुरानी पुलिस चौकी के पास डोल मेला से पूर्व जर्जर मकान गिर जाने से अफरा तफरी मच गई। लोग इधर उधर भागने लगे, लोगों ने शोर मचा दिया गया कि एक बच्ची मलवे में दबी है। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई, आनन-फानन में मलबा हटाया गया तो कोई नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि उस जर्जर मकान में दुकान चला रहे लोग गिरने से पहले निकलकर चले गए थे। वहां पर पुलिस तैनात कर दी गई है। सेवरही नगर पंचायत में पुरानी पुलिस चौकी के पास जर्जर विवादित मकान है, इसके एक हिस्से में लक्ष्मी वर्मा खेल सामग्री का तो दूसरे हिस्से में हीरालाल वर्मा चाय की दुकान चलाते हैं। बुधवार को भी दुकान खुली हुई थी और डोल मेला के चलते चौक पर लोगों की भारी-भीड़ थी कि साढ़े छह बजे आस आस अचानक खेल सामग्री वाली दुकान अचानक तेज धमाके के साथ गिर पड़ी, उसके पहले दुकानदार दुकान छोड़ कर बाहर निकल चुके थे।
जिसके चलते वहां अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर उधर भागने लगे, वहीं जबकि दुकान का सारा समान के साथ एक ठेला भी उसमे दब गया, इसकी सूचना मिलते ही एसडीएम आकांक्षा मिश्रा, एसएचओ धीरेंद्र कुमार राय, चेयरमैन प्रतिनिधि त्रिभुवन जायसवाल, चौकी इंंचार्ज अनिल कुमार शर्मा, राजस्व निरीक्षक जयंत गुप्ता, हलका लेखपाल राणाप्रताप सिंह भी मौके पर पहुंच गए और तुरंत सड़क पर फैले मलबे को हटा कर रास्ता साफ कराया गया।