फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A concrete bridge will be built on the Narayani river

Kushinagar News: नारायणी नदी पर बनेगा पक्का पुल

Mon, 28 Apr 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 28 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
A concrete bridge will be built on the Narayani river
नाव से नारायणी नदी पार करते ग्रामीण। संवाद  
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुशीनगर। नारायणी नदी पर पक्के पुल का निर्माण होगा। इसके लिए सेतु निगम की ओर से सर्वे का कार्य चल रहा है। पुल बन जाने से दियारा में विकास की गति तेज होगी। इससे करीब 60 हजार की आबादी को फायदा मिलेगा। नदी उस पार से आने में 40 की जगह सिर्फ 12 किमी दूरी तय करनी पड़ेगी। महराजगंज, पश्चिमी चंपारण का सफर भी आसान हो जाएगा। अभी लोगों को नाव से जान जोखिम में डालकर आना-जाना पड़ता है, बाढ़ आने पर दुश्वरियांं और बढ़ जाती हैं।

खड्डा विधानसभा क्षेत्र के रेता दियारा क्षेत्र की लगभग 60 हजार आबादी नारायणी (गंडक) नदी पर पक्का पुल न होने के कारण बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। नदी के उस पार बसे कुशीनगर के शिवपुर, हरिहरपुर, मरीचहवा, नरायणपुर और महराजगंज के शिकारपुर, भोथहा, पिपरासी, सोहगीबरवा ग्राम पंचायतों को खड्डा तहसील आने के लिए लोग 40 किलोमीटर का चक्कर लगाकर बिहार के जंगल मार्ग से आना पड़ता है। अथवा जोखिम भरी नाव यात्रा करने को मजबूर हैं। सेतु निगम की छह सदस्यीय टीम ने सहायक अभियंता विवेक कुमार के नेतृत्व में भैंसहा घाट पर नदी के किनारे सर्वे शुरू किया तो लोगों की उम्मीदे जग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed