{"_id":"68697a3bb4cd504158015ee1","slug":"a-challan-was-issued-in-gorakhpur-for-a-bike-parked-in-barhara-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-140980-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बड़हरा में खड़ी बाइक का गोरखपुर में कट गया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बड़हरा में खड़ी बाइक का गोरखपुर में कट गया चालान
Sun, 06 Jul 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
दुदही। गोरखपुर ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को क्षेत्र के बड़हरा बुजुर्ग गांव में खड़ी बाइक का एक हजार रुपये का चालान काट दिया। चालान का मैसेज बाइक स्वामी के मोबाइल पर मिला तो वह चौंक गए।
जानकारी के मुताबिक विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बड़हरा बुजुर्ग निवासी योगेंद्र सिंह की बाइक नंबर यूपी 57 एक्यू 5784 शनिवार को उनके दरवाजे पर खड़ी थी। शाम 6:47 बजे उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि गोरखपुर के पार्क रोड बिलंदपुर में इस नंबर की बाइक का चालान काटा गया है। चालान का कारण दोपहिया वाहन पर एक से अधिक सवारी बैठाना बताया गया।
चालान हुई बाइक की फोटो भी अपलोड है, जिसके नबंर प्लेट पर स्पष्ट रूप से यूपी 53 एक्यू 5784 दिखा रहा है, लेकिन चालान पेपर में उनकी बाइक का नंबर दिखा रहा है। बाइक मालिक योगेंद्र सिंह ने बताया कि जब से वे बाइक लिए हैं तब से उनकी बाइक गोरखपुर नहीं गई है।