फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A ceremonial procession was taken out following the worship of Lord Partheshwar.

Kushinagar News: पार्थेश्वर पूजन के बाद शोभायात्रा निकाली

Sat, 30 May 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 30 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
A ceremonial procession was taken out following the worship of Lord Partheshwar.
दुदही श्रीराम जानकी मंदिर सुराजी बाजार से निकाली गई शोभायात्रा में शामिल भक्त गण।संवाद - फोटो : Archive
दुदही। श्रीराम जानकी मंदिर सुराजी बाजार में “सवा लाख पार्थेश्वर पूजन के बाद शोभायात्रा निकाली गई। जय श्रीराम की गूंज से क्षेत्र भक्तिमय हो गया। मंदिर प्रांगण में शुक्रवार पहले पार्थेश्वर पूजन के साथ भव्य शोभा यात्रा के साथ शुभारंभ किया गया। प्रात छह बजे से 10 बजे तक सह-यजमान दंपतियों की ओर से पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं सवा लाख पार्थिव पूजन संपन्न हुआ। पूजन में गंगाजल, भस्म, चंदन, रोली, बेलपत्र, धतूरा, भांग एवं विविध पूजन सामग्री से भगवान शिव का विधिवत अभिषेक एवं आराधना की गई।
विज्ञापन

शोभायात्रा सुराजी बाजार से होते स्टेशन रोड, स्टेशन चौक, धर्मशाला, गोला बाजार, गांधी चौक, केन यूनियन रोड, चांदनी चौक, बैंक रोड आदि से होकर गुजरी। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, 12 ज्योतिर्लिंगों की विशेष प्रस्तुति, सुसज्जित रथ, घोड़ी, बैंड-बाजा, नगाड़े एवं धार्मिक ध्वज श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। जगह जगह पानी पीने की व्यवस्था किया गया था। शोभा यात्रा में उज्जैन महाकाल से आए कलाकार महाकाल की भांग शृंगार का कला प्रस्तुत प्रस्तुत कर लोगो का मनमोह लिया। शोभायात्रा में नन्हे जायसवाल, रामकुमार जायसवाल, विंध्याचल मित्तल, विश्वबंधु जायसवाल समेत श्रीराम जानकी मंदिर समिति के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed