{"_id":"67fff83b70502d644102d4de","slug":"a-car-entered-a-house-and-crushed-two-women-one-died-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-135796-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: घर में घुसी कार ने दो महिलाओं को रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: घर में घुसी कार ने दो महिलाओं को रौंदा, एक की मौत
Thu, 17 Apr 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। हाटा से कप्तानगंज जा रही अनियंत्रित कार बुधवार की शाम सड़क किनारे खड़ी दो महिलाओं को रौंदते हुए एक झोपड़ी में घुस गई। घायल महिलाओं को लेकर लोग सीएचसी पर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरी महिला को मेडिकल काॅलेज कुशीनगर रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
कप्तानगंज कस्बे के ढाढ़ी टोला की रहने वाली कुसुमावती देवी (60) पत्नी घनश्याम साहनी, लालमति देवी (45) पत्नी रामदयाल साहनी बुधवार की शाम करीब 7:15 बजे घर के बाहर बातें कर रही थी। इस दौरान तेज गति से हाटा से कप्तानगंज जा रही कार अनियंत्रित होकर पास में खड़ी बाइक से टकराने के बाद महिलाओं को रौंदते हुए कटरैन के मकान में घुस गई। इससे अफरा-तफरी मच गई और मोहल्ले वालों की भीड़ जुट गई। लोगों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। कार में सवार लोगो को हल्की चोटें आई है। डॉक्टरों ने कुसुमावती देवी को मृत घोषित कर दिया। नाराज लोगों ने कार में सवार एक व्यक्ति की धुनाई की। पुलिस ने कार सवार को हिरासत में ले लिया है।
थानाध्यक्ष चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि घायल महिला का इलाज मेडिकल काॅलेज में चल रहा है।