{"_id":"648a1a607560d098d50edb24","slug":"a-boy-sank-in-pond-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-74-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तालाब में नहाते समय बालक की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तालाब में नहाते समय बालक की डूबने से मौत
Thu, 15 Jun 2023 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 15 Jun 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
मृतक अरबाज की फाइल फोटो।संवाद
दोस्तों के साथ गया था स्नान करने
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसाछापर। दोस्तों के साथ तालाब में स्नान करने गए बालक की डूबने से मौत हो गई। साथियों के शोर मचाने पर गांव वालों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जटहा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम पड़री पिपरपांती निवासी मोबिन अंसारी का 12 वर्षीय बेटा अरबाज अंसारी बुधवार की शाम करीब चार बजे घर से निकला। दोस्तों के साथ वह तालाब में स्नान करने चला गया।
स्नान करने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबते देख साथ के अन्य लड़कों ने शोर मचाया। जब तक गांव वाले पहुंचे और उसे पानी से बाहर निकाले उसकी मौत हो चुकी थी। तीन बहन और दो भाइयों में अरबाज तीसरे नंबर का था। इसके पिता विदेश में काम करते हैं। इसकी मौत के बाद घर वालों में चीख-पुकार मच गई। एसओ राजकुमार बरवार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।