{"_id":"648370b24d3a2a9b3f039b94","slug":"a-boy-drowned-in-rajbaha-kushinagar-news-c-7-1-200455-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नहाते समय रजबाहा में डूबने से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नहाते समय रजबाहा में डूबने से बालक की मौत
Sat, 10 Jun 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के तरकुलवा गांव के बगल से बहने वाले रामपुर रजवाहा में शुक्रवार को दोपहर में नहाते समय 13 साल का एक बालक डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना मिलने के बाद से परिवार में चीख-पुकार मच गई। तरकुलवा निवासी राजू शर्मा का 13 वर्षीय बालक श्रीराज गांव के तीन अन्य बच्चों के साथ दोपहर में गांव के बगल से निकले रामपुर रजवाहा में नहाने गया था। अन्य बच्चे रजबाहा में नहाने के बाद बाहर निकल आए, लेकिन श्रीराज नहीं निकला तो बच्चे घबरा गए और शोर मचाने लगे। यह सुनकर गांव के लोग पहुंच गए। काफी खोजबीन के बाद रजबाहा से उसे निकालकर रामकोला सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्रीराज की मां रीमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। श्रीराज पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। राजू शर्मा के छह बच्चों में वह चौथे नंबर का था। राजू शर्मा बाहर रहकर कमाते हैं। सूचना मिलने पर घर के लिए चल दिए हैं।