फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   गन्ना मूल्य 350 रुपये प्रति क्विंटल की मांग

गन्ना मूल्य 350 रुपये प्रति क्विंटल की मांग

Fri, 24 Oct 2014 05:30 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Fri, 24 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के गन्ना किसान और इनसे जुड़े संगठनों के लोगों ने वर्तमान पेराई सत्र के लिए गन्ना मूल्य 350 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग कर रहे हैं। उनका तर्क है कि बढ़ती महंगाई और खाद-बीज की कीमतों को देखते हुए सरकार को हमारे बारे में भी सोचना चाहिए। गन्ना किसान इसी फसल के भरोसे अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करते हैं। रामकोला विकास खंड के ग्राम लालाछपरा, देवरिया बाबू, धोधरही, चंदरपुर, फुलवरिया, खेटही, पगार के किसान अपना गन्ना रामकोला पंजाब चीनी मिल और कप्तानगंज की कानोरिया चीनी मिल को आपूर्ति करते हैं। किसान राजकिशोर शाही, महादेव कुशवाहा, स्वामीनाथ कुशवाहा, घनश्याम पांडेय, राजकुमार पांडेय आदि का कहना है गन्ने की बुआई, सिंचाई और छिलाई के बाद मिल तक पहुंचाने में लागत पहले से काफी बढ़ गई है। बकाया भुगतान के चलते किसानों को कर्ज लेना पड़ रहा है। किसान संघर्ष संगठन के रामाश्रय वर्मा, चंद्रभान सिंह, पहलवान सिंह आदि का कहना है कि प्रदेश सरकार बीते पेराई सत्र से ही किसानों के प्रति उदासीन दिख रही है। अगर वर्तमान सत्र में गन्ना मूल्य 350 रुपये प्रति क्विंटल नहीं घोषित किया गया तो हम आंदोलन करने के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed