फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   शहीद जवानों को याद किया गया

शहीद जवानों को याद किया गया

Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। मंगलवार को पुलिस लाइंस में शहीद स्मारक पर एसपी सहित पुलिस के कई जवानों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। पुलिस स्मृति दिवस के इस मौके पर शहीद जवानों को याद किया गया। गारद के जवानों ने सलामी दी।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह ने कहा कि हम सबको अपने कर्तव्यों का पालन पूरी निष्ठा और सजगता से करना चाहिए। हमें लोगों की सुरक्षा के साथ-साथ स्वयं की सुरक्षा के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर 1959 को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक टुकड़ी उत्तरी सीमा पर गश्त कर रही थी कि अचानक चीनी सैनिकों ने उन्हें घेर लिया। हमारे जवानों ने बहादुरी से उनका मुकाबला किया और देश की सीमा की रक्षा करते हुए शहीद हो गए। इन्हीं शहीदों की स्मृति में हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश शुक्ल, क्षेत्राधिकारी सदर शशिशेखर सिंह, क्षेत्राधिकारी कसया विनय सिंह, क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज विनोद यादव, क्षेत्राधिकारी खड्डा गोरखनाथ, पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद कुमार, निरीक्षक प्रज्ञान बीएन सिंह, पीआरओ विनय पाठक सहित पुलिस के कई जवान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed