फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   बैल बिदकने से भगदड़, छह जख्मी

बैल बिदकने से भगदड़, छह जख्मी

Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सेवरही। मंगलवार की दोपहर बांस लदी बैलगाड़ी के दोनों बैल एकाएक बिदक गए। धनतेरस के कारण बाजार में भीड़ थी, इससे अफरातफरी मच गई। कुछ मिनट तो भगदड़ जैसी स्थित रही। करीब छह लोग जख्मी हो गए। कुछ लोगों की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। मंगलवार की दोपहर सेवरही कस्बे के बीचोबीच सेंट्रल बैंक के सामने से बैलगाड़ी जा रही थी। उसी दौरान दोनों बैल भीड़ देखकर बिदक गए। दोनों बैलगाड़ी से निकलकर सड़क पर दौड़ने लगे। उसके बाद धनतेरस की खरीदारी करने आए लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे। मुख्य मार्ग से लेकर बाजार की गलियों में बिदके बैलों को देखकर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। भगवानपुर के रूदल घायल हो गए। बिहार के राजापुर बाजार के भिखारी गुप्ता के दाएं हाथ की हड्डी टूट गई। रकबा दुलमापट्टी के हंसराज की सड़क किनारे खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। खैरटीया के रहने वाले रमाकांत के पैर में गंभीर चोट आई है। अफरातफरी के बीच दुकानदार दुकानें छोड़कर भाग चले। लोगों का आरोप था कि कस्बा में धनतेरस पर काफी भीड़ थी। ऐसे में पुलिस के जवान कहीं नजर नहीं आए। घटना के कुछ देर बाद पहुंचे पुलिस के जवानों ने बांस लदी बैलगाड़ी को धक्का देकर कस्बे से बाहर कराया। दोनों बैल लापता बताए जा रहे हैं। उधर नाराज लोग बैलगाड़ी के मालिक से हर्जाना वसूलने के लिए काफी देर तक शोरशराबा करते रहे। इससे सड़क जाम हो गई थी। सीओ तमकुहीराज विनोद कुमार यादव का कहना है कि बैलगाड़ी और बैलों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए किसी एक्ट का प्रावधान नहीं है। ऐसे में हम क्या कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed