फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ‘स्वच्छता अभियान से पूरा होगा गांधी का सपना’

‘स्वच्छता अभियान से पूरा होगा गांधी का सपना’

Tue, 14 Oct 2014 05:30 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Tue, 14 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। सोमवार को विकास भवन के सभागार में जिले के सभी प्रधानों और एडीओ पंचायतगण की बैठक को संबोधित करते हुए डीएम लोकेश एम ने कहा कि राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान को सफल बनाकर हम महात्मा गांधी के सपने को पूरा कर सकते हैं। इसके लिए जन-जन तक जागरूकता फैलानी होगी। डीएम ने कहा कि सभी ग्राम प्रधान, सचिव और एडीओ पंचायत गांवों में 10-10 नवयुवकों की टोली बनाकर उन्हें स्वच्छता समिति की ओर से टी-शर्ट पहनाकर जागरूकता अभियान में शामिल करें। उन्होंने कहा कि लोगों को संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए शौचालय का प्रयोग करने को कहा जाए। जिस गांव में जलनिकासी व्यवस्था ठीक नहीं है, वहां इसकी तत्काल व्यवस्था कराई जाए। सभी गांवों में छिड़काव के मद में आई धनराशि का उपयोग कर एएनएम के साथ मिलकर मच्छर रोधी दवा का छिड़काव करा दी जाए। सीडीओ जनार्दन बरनवाल ने कहा मुसहर बस्ती में शासन की जितनी योजनाओं का संचालन हो रहा है उससे लाभांवित करने के लिए प्रत्येक सप्ताह चौपाल लगाई जा रही है। कुपोषित बच्चों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिह्नित कर उनमें पुष्टाहार बांटा जा रहा है। बैठक में सभी विभागों के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed