{"_id":"70-96905","slug":"Kushinagar-96905-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी
Kushinagar
Updated Tue, 14 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। हाटा कोतवाली के अथरहां गांव की एक महिला का आरोप है कि वहीं के एक व्यक्ति ने उनके बेटे को पहले बुरी तरह से पीटा, फिर उसे गायब कर दिया। इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर महिला तीन दिनों से डीएम कार्यालय पर अनशन पर बैठी है। सोमवार को राष्ट्रीय उलमा काउंसिल के जिला महासचिव जिब्राइल अंसारी समर्थकों के साथ अनशन स्थल पहुंचकर महिला के समर्थन में आवाज उठाई। महिला गुलाबी देवी ने बताया कि पिछले साल 27 जुलाई को पुलिस को बेटे को पीटने और गायब करने की तहरीर दी थी, पर कार्रवाई नहीं हुई। कई बार फरियाद के बावजूद उनको न्याय नहीं मिला। आरोप लगाया कि एक बार हाटा कोतवाली में उनसे सादे कागज पर अंगूठे का निशान लगवाने के बाद अपमानित कर भगा दिया गया। महिला ने बताया कि पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न कर उसे बचा रही है। उन्होंने कहा कि न्याय मिलने तक उनका अनशन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अधिकारियों ने न्याय न दिया तो वह आत्मदाह कर लेंगी। वहीं राष्ट्रीय उलमा काउंसिल के जिला महासचिव ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे कार्यकर्ताओं के साथ धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन